आज का राशिफल, 29 April 2026: आज खुलेगी इन 3 राशियों की किस्मत, दैनिक राशिफल से जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 29 April 2026 (बुधवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: यहां दैनिक राशिफल से आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 29 April 2026 (बुधवार): आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चन्द्रमा कन्या राशि व हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण में है।माता दुर्गा व भगवान शिव जी की उपासना तिथि है।आज व्रत रहने का अखण्ड पुण्य है।फलाहार व्रत रहें।माता दुर्गा जी के मंदिर या किसी शक्तिपीठ का दर्शन करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें या करवाएं।कुछ लोग किसी विशेष संकल्प लेकर भी पाठ करवाते हैं।रोग से ग्रस्त लोग आज किसी स्वयंभू शिवलिंग पर कुशोदक से रुद्राभिषेक करवाएं।महामृत्युंजय मंत्र का जप व अनुष्ठान करवाना हितकर रहेगा।आज दिन-रात फलाहार व्रत रहें।दान -पुण्य करें।दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय व सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ बहुत ही पुण्यदायी है। माता भगवती के शरणागत होकर उनके नाम जप का है।भक्ति ग्रह व्यवस्थाओं की प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदल देती है।भक्ति मार्ग सर्वोच्च मार्ग है।सप्त अन्न का दान करें।मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।

बुधवार का राशिफल 29 अप्रैल 2026 (pc: canva)

29 अप्रैल 2026 का राशिफ़ल-

मेष- तृतीय गुरु व खष्ठम चन्द्रमा तथा बारहवें भाव का शनि जाँब व व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। मंगल व बुध बारहवें गोचर में हैं।जाँब में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। सब सुंदर होगा।न्यू बिजनेस डील लाभ देगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें,चन्द्र गोचर महत्वपूर्ण है।छात्र शिक्षा व कॅरियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।आज का उपाय -- माता भगवती जी की उपासना व दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक -01 व 09।भाग्य प्रतिशत-75%

End of Feed