Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा सोमवार, किस राशि को मिलेगा धन और करियर में लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 28 सितंबर 2026, सोमवार को चंद्रमा और शनि मीन राशि में रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को करियर, धन और प्रेम में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और खर्च पर ध्यान देना होगा।

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल: आज 28 सितंबर सोमवार का दिन शिव उपासना और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष माना जा रहा है। चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल और गुरु कर्क राशि में तथा केतु सिंह राशि में स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति अलग-अलग राशियों के जीवन में अलग प्रभाव डाल सकती है। किसी को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, तो किसी को खर्च और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी होगी। आज शिवलिंग पर जल चढ़ाना, सोमवार का व्रत रखना और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। पितृ पक्ष चल रहा है, इसलिए पितरों को जल अर्पित करना और तर्पण करना भी धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

मेष राशि

बारहवें भाव में शनि और चंद्रमा खर्च बढ़ा सकते हैं। सूर्य छठे और बुध-शुक्र सप्तम भाव में हैं। धन का आगमन हो सकता है। मंगल भाई-बंधुओं और परिवार में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। चतुर्थ भाव का गुरु नौकरी और व्यवसाय के लिए अनुकूल है। शुक्र आर्थिक प्रगति के लिए शुभ है। मन धार्मिक भावों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी और व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई व्यावसायिक कार्य पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ को लेकर उत्साहित रहेंगे।

End of Feed