Aaj Ka Rashifal 25 April 2023 In Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा आद्रा नक्षत्र के प्रथम चरण व मिथुन राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मीन में गुरु है जिसका स्वामी गुरु है। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष , कर्क व वृष राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर मकर राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। तुला व मीन राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल...
आज का राशिफल 25 अप्रैल 2023
Aries Horoscope (मेष राशिफल)
मंगल व गुरु नौकरी में प्रगति देंगे। बुध रुका धन दे सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। यात्रा आनन्ददायक रहेगी।
Taurus Horoscope (वृषभ राशिफल)
चन्द्रमा व गुरु की अनुकूलता के कारण नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। परिवार में दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें। मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।
Gemini Horoscope (मिथुन राशिफल)
नौकरी में प्रोमोशन व उन्नति संभावित है। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी नौकरी में लाभ दे सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। घर में तुलसी का पेड़ लगाएं, उड़द का दान करें।
Cancer Horoscope (कर्क राशिफल)
चंद्रमा व गुरु बहुत ही शुभ है। गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी। पारिवारिक योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।
Leo Horoscope (सिंह राशिफल)
बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। जमीन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। युवा लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। श्री कृष्ण जी की उपासना करें।
Virgo Horoscope (कन्या राशिफल)
गुरु व चन्द्रमा छात्रों को करियर में बेहतर करेगा। सप्तम गुरु नौकरी के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व नौकरी में लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
Libra Horoscope (तुला राशिफल)
आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व सफेद रंग शुभ है।
Scorpio Horoscope (वृश्चिक राशिफल)
गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफल करेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।
Sagittarius Horoscope (धनु राशिफल)
चन्द्रमा, गुरु व मंगल घर के लिए शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। तिल व गुड़ का दान करें।
Capricorn Horoscope (मकर राशिफल)
शनि व शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है। शनि व बुध आईटी व मीडिया में सफलता का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। रियल स्टेट व्यवसाय में मंगल लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।
Aquarius Horoscope (कुंभ राशिफल)
शुक्र व शनि टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया नौकरी में सफलता देंगे। द्वितीय गुरु धार्मिक यात्रा देंगे। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।
Pisces Horoscope (मीन राशिफल)
गुरु इसी राशि में नौकरी व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। शनि व बुध बैंकिंग व आईटी नौकरी के जातकों को को लाभ दे सकता है। राहु व शनि राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।
