Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 24 May 2026 : आज परम पवित्र पुरुषोत्तम माह की बहुत ही पावन तिथि है। रविवार का दिन धर्म, साधना और सूर्य उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। आज चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य वृष राशि में तथा शनि मीन राशि में स्थित हैं। गुरु और शुक्र एकसाथ मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
24 मई का राशिफल
पुरुषोत्तम माह में किए गए जप, तप, दान और पूजा का कई गुना पुण्य प्राप्त होता है। आज गंगा सहित किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ रहेगा। रुद्राभिषेक करवाना तथा शिव उपासना करना विशेष फलदायी रहेगा। बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ संकटों से रक्षा करता है। आज के दिन विहंगों, कौओं और गौरैया को दाना-पानी अवश्य दें। सायंकाल दीपदान करें। पुरुषोत्तम माह में दीपदान का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें। सत्यनारायण कथा श्रवण करना भी अत्यंत पुण्यदायी रहेगा।
मेष राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
आज द्वितीय सूर्य, पंचम चन्द्रमा तथा तृतीय गुरु बिजनेस में बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रयास सफल हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा की संभावना बन रही है। कोई नई बिजनेस डील भविष्य में लाभ दे सकती है। स्टूडेंट्स को करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मन सकारात्मक रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 04 व 07।
भाग्य प्रतिशत - 60%
वृषभ राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में हैं। आज का दिन व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
आज का उपाय - शीतल जल व मिष्ठान का दान करें। तुलसी का पौधा लगाएं और गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग - सफेद व नीला।
शुभ अंक - 05 व 06।
भाग्य प्रतिशत - 60%
मिथुन राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
तृतीय चन्द्रमा घर-परिवार में प्रगति देंगे। सूर्य और बुध व्यय भाव में रहकर भी शुभ फल प्रदान करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। गुरु, शुक्र और दशम शनि बिजनेस के लिए बहुत शुभ हैं। जॉब में स्थान परिवर्तन को लेकर कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। नए व्यवसाय की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।
आज का उपाय - सात अन्न का दान करें तथा हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग - हरा व लाल।
शुभ अंक - 03 व 08।
भाग्य प्रतिशत - 75%
कर्क राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
सूर्य एकादश भाव में तथा चन्द्रमा द्वितीय भाव में बहुत शुभ फल दे रहे हैं। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलने के संकेत हैं। नए व्यावसायिक अनुबंध बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में सुंदर यात्रा के योग बन रहे हैं। आज का उपाय - शिव उपासना करें। तिल और उड़द का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 04 व 07।
भाग्य प्रतिशत - 65%
सिंह राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
गुरु एकादश तथा सूर्य दशम भाव में हैं। चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। मंगल मेष में रहकर जमीन या वाहन संबंधी कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में नया उत्तरदायित्व मिल सकता है। बिजनेस में किसी नई योजना को टालना ठीक नहीं रहेगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर में अच्छे अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 02 व 09।
भाग्य प्रतिशत - 75%
कन्या राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
सूर्य नवम भाव में रहकर आर्थिक लाभ देंगे। दशम गुरु और शुक्र बिजनेस ग्रोथ के लिए लाभकारी हैं। चन्द्रमा द्वादश भाव में हैं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। सप्तम शनि आईटी, बैंकिंग और राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी।
आज का उपाय - गाय को केला और गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 05 व 08।
भाग्य प्रतिशत - 70%
तुला राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा एकादश भाव में रहकर जॉब और व्यवसाय के लिए शुभ फल देंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धन के खर्च को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। शुक्र आर्थिक उन्नति देंगे। जॉब पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। किसी शिव मंदिर में पीपल का वृक्ष लगाएं।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत - 65%
वृश्चिक राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
चन्द्रमा दशम गोचर में रहकर बिजनेस में उन्नति देंगे। गुरु-शुक्र अष्टम तथा सूर्य सप्तम भाव में हैं। यात्रा के लिए समय शुभ रहेगा। मेष और तुला राशि के मित्र आज आपके लिए हेल्पफुल साबित होंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें तथा छाते का दान करें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 02 व 09।
भाग्य प्रतिशत - 75%
धनु राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
आज चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचररत हैं। चतुर्थ शनि शुभ फल देंगे। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में नए अनुबंध बनेंगे। जॉब में प्रमोशन के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आज का उपाय - गुड़ और शीतल जल का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत - 75%
मकर राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। शनि तृतीय भाव में रहकर साहस बढ़ाएंगे। गुरु और शुक्र मिथुन राशि में रहकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस बना रह सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
आज का उपाय - तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग - बैगनी व सफेद।
शुभ अंक - 05 व 07।
भाग्य प्रतिशत - 70%
कुम्भ राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा सप्तम भाव में हैं। शनि द्वितीय भाव में रहकर आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। जॉब में नई पोस्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।व्यवसाय में लाभ रहेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शुभ है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ रंग - हरा व सफेद।
शुभ अंक - 05 व 08।
भाग्य प्रतिशत - 70%
मीन राशि का 24 मई 2026 का राशिफल
सूर्य तृतीय तथा गुरु चतुर्थ भाव में रहकर घर-परिवार के लिए शुभ फल देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। मंगल गोचर घर और मकान संबंधी कार्यों के लिए शुभ रहेगा। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं तथा कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग - पीला व लाल।
शुभ अंक - 01 व 03।
भाग्य प्रतिशत - 85%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
