Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 October 2026: आज चंद्रमा वृष राशि में है। गुरु कर्क, शुक्र-बुध तुला, मंगल-गुरु कर्क और शनि मीन राशि में पूर्ववत गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा शुक्र की राशि में और शनि गुरु की राशि में सुंदर संयोग बना रहे हैं। आज भैरव उपासना करें। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। राहु व शनि का भी उपाय कर सकते हैं। भैरव उपासना व उड़द का दान करें। विहंगों को दाना-पानी दें। आपकी वाणी में मधुरता का समावेश हो। शुक्रवार को श्री सूक्त के पाठ का नियम बना लें। पीपल को जल दें व उनकी सात परिक्रमा करें। व्याधिग्रस्त लोग हनुमान बाहुक का पाठ करें। पितृ पक्ष चल रहा है। चतुर्थी तिथि है। पितरों का श्राद्ध करें। गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। श्रीमद्भगवद्गीता का नियमित पाठ इस पक्ष में बहुत लाभदायक है।
आज का राशिफल
1. मेष
चंद्रमा द्वितीय व गुरु-मंगल चतुर्थ गोचर में हैं। जॉब व व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। वर्कलोड के टेंशन से बचें। परिवार में भी समय दें, क्योंकि आपका यह कार्य भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में डिस्टेंस रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 60%
2. वृष
आज चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु कर्क व शुक्र तुला में होकर बिजनेस में प्रगति दे सकते हैं। जॉब में नवीन पद मिलने की संभावना है। इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे। हेल्थ के प्रति सिंसियर रहेंगे। यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के लिए व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय: श्री गणेश जी की पूजा करते रहें व उन्हें दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ अंक: 03 व 09।
शुभ रंग: हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 75%
3. मिथुन
मंगल व गुरु द्वितीय अनुकूल हैं। द्वादश चंद्रमा बिजनेस संबंधित कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कराएगा। शुक्र पंचम भाव में हैं। बैंकिंग, आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोग प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। रियल एस्टेट, कंप्यूटर व गारमेंट्स इंडस्ट्री से जुड़े लोग सफल रहेंगे।
आज का उपाय: भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग: हरा व आसमानी।
शुभ अंक: 04 व 06।
भाग्य प्रतिशत: 75%
4. कर्क
चंद्रमा इसी राशि से एकादश भाव में हैं। इस राशि में गोचर करते मंगल-गुरु रियल एस्टेट फील्ड में लाभ देंगे। शुक्र व चंद्रमा जॉब में सफलता देंगे। अभी मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है। कभी-कभी समय पर कार्य का न होना परेशान करता है। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय: शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। सप्त अन्न का दान अवश्य करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक: 03 व 09।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत: 75%
5. सिंह
चंद्रमा दशम भाव में है। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग खुश रहेंगे। बिजनेस में प्रगति को लेकर खुश रह सकते हैं। छात्रों के करियर में प्रगति है। स्टूडेंट्स सही दिशा में परिश्रम करें। मंगल द्वादश है। अनुकूल मंगल आपके आत्मबल को बढ़ाता है।
आज का उपाय: अन्न व धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ दान है। सूर्योपासना करें। श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद व पीला।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
6. कन्या
चंद्रमा भाग्य भाव में है। एकादश गुरु व मंगल का गोचर बहुत सुंदर व प्रगतिकारक होता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। अपने निहित कोर्स का अध्ययन बहुत ही गंभीरता व मेहनत से करें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है। आप जो भी कार्य करते हैं, समर्पण से करें। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 80%
7. तुला
चंद्रमा अष्टम गोचर में है। गुरु व मंगल कर्क तथा शनि मीन में हैं। कुछ रुके कार्य कई दिनों से आपको मानसिक तनाव दे रहे हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए अभी गहन विचार की आवश्यकता है। लव लाइफ सुंदर व आकर्षक रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा।
आज का उपाय: विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान अनंत पुण्यदायी है।
शुभ अंक: 03 व 09।
शुभ रंग: सफेद व लाल।
भाग्य प्रतिशत: 75%
8. वृश्चिक
नवम गुरु-मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। चंद्रमा सप्तम भाव में है। धन के आगमन से खुश रहेंगे। गुरु व शुक्र शुभ गोचर में हैं। जॉब में प्रमोशन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। मेष के मित्रों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा। लव लाइफ सुंदर रहेगी। हेल्थ में स्किन प्रॉब्लम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। द्वादश शुक्र आर्थिक प्रगति देंगे।
आज का उपाय: चावल व शक्कर का दान करें।
शुभ रंग: लाल व नारंगी।
शुभ अंक: 01 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 60%
9. धनु
चंद्रमा षष्ठम गोचर में हैं। रोग हो सकता है। जॉब परिवर्तन में अपने डिसीजन मेकिंग पावर को और बेहतर करें। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें। पढ़ाई ज्यादा इंपॉर्टेंट है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आनंद देगी। मंगल-गुरु कर्क तथा शनि मीन में हैं।
आज का उपाय: उड़द का दान करें। श्री कृष्ण की उपासना करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 65%
10. मकर
शनि तृतीय होकर बिजनेस में सफलता दे रहे हैं। चंद्रमा पंचम व गुरु सप्तम गोचर में है। कर्क का मंगल आत्मबल व धैर्य देता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब वर्क को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु गोचर आपकी सहायता करेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। शुगर व बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय: शिव उपासना करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला व हरा।
शुभ अंक: 03 व 09।
भाग्य प्रतिशत: 70%
11. कुंभ
राशि स्वामी शनि द्वितीय व चंद्रमा चतुर्थ गोचर में रहेंगे। आईटी, बैंकिंग व मीडिया के लोग सफल रहेंगे। गुरु षष्ठम गोचर में हैं। छात्र करियर में सही समय पर अपना एंबिशन पूरा कर लें। उदर विकार प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। शुभ यात्रा करेंगे। सुंदर सत्संग रहेगा।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें। किसी भी मंदिर परिसर में गुड़हल व शमी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग: नीला व हरा।
शुभ अंक: 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 60%
12. मीन
चंद्रमा तृतीय व शनि इसी राशि में गति करके आर्थिक पक्ष को बहुत मजबूत करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही मंगलमय है। गुरु व मंगल एकसाथ पंचम गोचर कर रहे हैं। जॉब में परिवर्तन के संयोग बनेंगे। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
आज का शुभ रंग: पीला व नारंगी।
शुभ अंक: 02 व 03।
भाग्य प्रतिशत: 60%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
