Aaj Ka Rashifal : आज किस्मत देगी इन 5 राशियों भरपूर साथ, बनेगा हर एक काम, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 March 2026: आज 2 मार्च दिन सोमवार है। आज की शाम को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। इस कारण कई जगहों पर आज होलिका दहन भी होगा। आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, आइए आज के राशिफल से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 2 March 2026: 2 मार्च दिन सोमवार को फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा लग जाएगी। नक्षत्र अश्लेशा सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। योग अतिगण्ड दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही सुकर्मा योग लग जाएगा। करण वणिज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण लग जाएगा।

2 मार्च 2026 का राशिफल

2 मार्च 2026 का राशिफल

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सुबह 7 बजकर 51 मिनट तक कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य और मंगल, बुध, के साथ राहु कुंभ राशि में रहेंगे। सिंह में केतु और मीन में शनि व शुक्र रहेंगे। मिथुन में गुरु रहेंगे।आज होलिका दहन की रात्रि है। यह रात्रि तांत्रिक साधना, मंत्र सिद्धि और विशेष उपासना के लिए अत्यंत प्रभावशाली मानी जाती है। यदि कोई साधक किसी एक मंत्र का नियमपूर्वक निश्चित संख्या में जप करे तो उसे सिद्ध किया जा सकता है।

End of Feed