Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: अमावस्या के दिन ये दो राशियां रहें सावधान, घरेलू विवाद कर सकता है आपको परेशान

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 (आज का राशिफल 19 नवम्बर 2025): आज अमावस्या है और आज के राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले क्रोध से बचने का प्रयास करें। धनु राशि वाले जाँब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल और साथ ही जानें आज के उपाय।

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 (आज का राशिफल 19 नवम्बर 2025): आज बुधवार के दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहकर बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातकों को लाभ देगा। श्री बटुकभैरव स्तोत्रम का पाठ करने व राहु से सम्बन्धित द्रव्यों उड़द व तिल का दान करने से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। मिथुन व तुला राशि के जातक सूर्य व गुरु गोचर का लाभ लेंगे। कर्क राशि मे गुरु मीन व धनु राशि के जातकों को लाभ देंगे। गजेंद्रमोक्ष का पाठ बहुत ही पुण्यदायी होगा।

आज का राशिफल 19 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

19 नवम्बर का राशिफ़ल-

मेष

आज का दिवस आर्थिक सफलताओं से आच्छादित रहेगा। आध्यात्मिक मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए धार्मिक यात्रा का प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए किसी नए प्रस्ताव पर कार्य करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग - पीला व नारंगी। भाग्य प्रतिशत- 65%

End of Feed