आज का राशिफल, 19 March 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल, देखें मीन से मकर राशि तक का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 19 March 2026 (गुरूवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी राशियों के राशिफल के साथ आज के उपाय की भी चर्चा है।

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल ) 19 March 2026 (गुरूवार) धनु, मीन से लेकर मेष राशी वालों का कैसा रहेगा आज का दिन: सूर्य, चन्द्रमा, शुक्र व शनि मीन, मङ्गल, बुध, राहु कुंभ तथा गुरु मीन में गोचर कर रहे हैं। आज से नव संवत्सर 2083आरम्भ है। नवरात्र की प्रतिपदा तिथि है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। भक्ति, दान, चिंतन, मनन, आत्मावलोकन व माता शक्ति के भक्ति की प्राप्ति के ऐसे अद्भुत सुअवसर का लाभ उठाएं।दैहिक,दैविक व भौतिक संतापों के नाश के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ आरम्भ करें। पूर्ण मनोयोग से मन को धर्म- कर्म के प्रति समर्पित करें।माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं । माता को प्रसाद व लौंग अर्पित करें। घर मे माता-पिता का सम्मान करें व उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

19 march 2026 aaj ka rashifal (pc: canva)

19 मार्च 2026 का राशिफ़ल -

1मेष- चन्द्रमा ,सूर्य,शुक्र व शनि एकसाथ बारहवें भाव में हैं।व्यय भाव का गोचर मजबूत है।कॅरियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है।प्रोमोशन में सफल रहेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जाँब में दायित्व परिवर्तन संभावित है।लव लाइफ अच्छी रहेगी। नेत्र रोग से परेशानी रह सकती है।आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना व सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा।। शुभ रंग --पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-85%

End of Feed