Daily Horoscope 16 November 2026: 16 नवंबर 2026, सोमवार को चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और बुध तुला, शुक्र कन्या, राहु कुंभ, शनि मीन तथा गुरु, मंगल और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य शाम 7 बजकर 48 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और निजी जीवन पर देखने को मिल सकता है।
16 नवंबर 2026 का राशिफल
आज छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन है। व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करके 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करेंगे। सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 17 नवंबर की सुबह 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी।
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, कार्तिक माह में भगवान विष्णु की उपासना करें और जरूरतमंदों को अन्न दान करें। छठ के अवसर पर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। पीले वस्त्र और धार्मिक पुस्तकों का दान करना भी शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए सोमवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का दशम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और जिम्मेदारी बढ़ाएगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। सूर्य और बुध का सप्तम भाव में प्रभाव बिजनेस और साझेदारी से जुड़े मामलों में लाभ दिला सकता है। कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के मौके मिल सकते हैं। परिवार से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रयास करने होंगे। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। युवा अपनी लव लाइफ में खुश रहेंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और उड़द व तिल का दान करें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन भाग्य और पारिवारिक मामलों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। चंद्रमा का नवम भाव में गोचर धार्मिक यात्रा और भाग्य का साथ मिलने के अवसर बनाएगा। गुरु का चतुर्थ भाव में प्रभाव घर-परिवार में मांगलिक कार्यों की संभावना बढ़ा सकता है। बिजनेस करने वालों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है, लेकिन किसी विवाद में उलझने से बचें। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें। आपकी कार्ययोजना अच्छी है, लेकिन उसे पूरा करने के लिए धैर्य और लगातार प्रयास की जरूरत होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नौकरी और करियर में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर कुछ अचानक बदलाव ला सकता है, लेकिन गुरु का तृतीय और शनि का दशम भाव में प्रभाव आपके प्रयासों को मजबूती देगा। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के अवसर बन सकते हैं। आईटी, मैनेजमेंट और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। बिजनेस में लंबे समय से रुका हुआ धन वापस आने की संभावना है। किसी वरिष्ठ अधिकारी के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से और भावुकता में कोई फैसला न लें। सेहत के मामले में सावधानी रखें।
आज का उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और उड़द व तिल का दान करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बिजनेस और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करेगा। गुरु और मंगल का द्वितीय भाव में प्रभाव धन और आर्थिक स्थिति के लिए शुभ संकेत दे रहा है। कारोबार में नया प्रोजेक्ट या कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। हालांकि, नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अभी अपेक्षित सफलता मिलने में समय लग सकता है। रियल एस्टेट और निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में भी खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर के साथ रिश्ते में विश्वास और पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा।
आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन करियर और बिजनेस में नए अवसर लेकर आ सकता है। गुरु, मंगल और केतु आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और कुछ नया करने की इच्छा बढ़ सकती है। चंद्रमा का षष्ठम भाव में गोचर कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता देगा। नौकरी में अपनी मेहनत और प्रदर्शन से अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। बिजनेस में कोई नई योजना शुरू करने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफलता पाने के लिए सही रणनीति जरूरी होगी। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए समय का सही इस्तेमाल करना चाहिए। शुगर और बीपी की समस्या से परेशान लोग लापरवाही न करें।
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शिक्षा, आर्थिक मामलों और बिजनेस के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे परिणाम दे सकता है। शुक्र आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सूर्य और बुध का द्वितीय भाव में प्रभाव धन और पारिवारिक मामलों को मजबूती दे सकता है। बिजनेस में रुकी हुई योजना को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। हालांकि, गुरु, मंगल और केतु का द्वादश भाव में होना खर्च बढ़ा सकता है। किसी व्यावसायिक योजना को टालने के बजाय उसकी व्यावहारिकता जांचकर आगे बढ़ें। लव लाइफ अच्छी रहेगी और स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और चावल का दान करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण रह सकता है। चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर घर-परिवार से जुड़े कामों को आगे बढ़ाएगा। सूर्य और बुध आपकी राशि में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता और बातचीत का प्रभाव बढ़ सकता है। आईटी, बैंकिंग, मीडिया और टीचिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ आकर्षक रहेगी और पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शाम 7 बजकर 48 मिनट के बाद सूर्य के वृश्चिक राशि में जाने से आर्थिक और पारिवारिक मामलों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा।
आज का उपाय: पार्थिव शिवलिंग का पूजन करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन कामकाज और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। चंद्रमा का तृतीय भाव में गोचर आपके प्रयासों को गति देगा। गुरु, मंगल और केतु का दशम भाव में प्रभाव नौकरी और बिजनेस में बड़े बदलाव या नई जिम्मेदारी के अवसर बना सकता है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन या उच्च अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। शुक्र का एकादश भाव में गोचर आर्थिक लाभ और नए संपर्कों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़ा धैर्य रखें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और अन्न का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक मामलों और पारिवारिक जीवन में राहत लेकर आ सकता है। चंद्रमा का द्वितीय भाव में गोचर आय और धन से जुड़े मामलों को मजबूत करेगा। गुरु, मंगल और केतु का नवम भाव में प्रभाव धार्मिक यात्रा और भाग्य का साथ मिलने के अवसर बना सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारी या किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है। शुक्र का दशम भाव में गोचर करियर और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर कर सकता है। बिजनेस में भी लाभ की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। हालांकि, शाम के बाद सूर्य के द्वादश भाव में जाने से खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
आज का उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें और पिता का आशीर्वाद लें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आत्मविश्वास और करियर में प्रगति लेकर आ सकता है। चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे निर्णय लेने की क्षमता और सक्रियता बढ़ सकती है। सूर्य और बुध का दशम भाव में प्रभाव नौकरी और बिजनेस में आपकी स्थिति मजबूत कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आपके काम की सराहना होगी। शाम 7 बजकर 48 मिनट के बाद सूर्य के एकादश भाव में प्रवेश से आर्थिक लाभ के नए अवसर बन सकते हैं। शुक्र का नवम भाव में गोचर धार्मिक यात्रा और भाग्य का साथ दिला सकता है। हालांकि, गुरु, मंगल और केतु का अष्टम भाव में होना अचानक खर्च या बदलाव की स्थिति बना सकता है। आर्थिक फैसले सावधानी से लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और तिल व उड़द का दान करें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नौकरी और करियर में बदलाव के अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर खर्च और मानसिक व्यस्तता बढ़ा सकता है। सूर्य और बुध का नवम भाव में प्रभाव भाग्य तथा उच्च शिक्षा से जुड़े मामलों के लिए अच्छा रहेगा। शाम 7 बजकर 48 मिनट के बाद सूर्य के दशम भाव में प्रवेश करने से करियर और कार्यक्षेत्र पर आपका फोकस बढ़ सकता है। गुरु और मंगल का सप्तम भाव में गोचर बिजनेस में लाभ के अवसर दे सकता है, लेकिन साझेदारी में स्पष्टता बनाए रखें। शनि का द्वितीय भाव में गोचर आर्थिक मामलों में अनुशासन की जरूरत बताता है। लव लाइफ में धैर्य रखें और परिवार के साथ बातचीत में सकारात्मक रवैया अपनाएं।
आज का उपाय: भगवान भैरव की उपासना करें और तिल का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा का एकादश भाव में गोचर आय के नए स्रोत और लाभ के अवसर बना सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बिजनेस में गुरु और मंगल का षष्ठम भाव में गोचर प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकता है, लेकिन सही रणनीति से आप आगे निकल सकते हैं। शुक्र का सप्तम भाव में होना साझेदारी और लव लाइफ के लिए अनुकूल है। परिवार में किसी पुराने विवाद को सुलझाने का प्रयास करें। शनि आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत और समय प्रबंधन पर ध्यान दें। शाम के बाद सूर्य का नवम भाव में जाना धार्मिक गतिविधियों और यात्रा के अवसर बढ़ा सकता है।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और भगवान विष्णु की उपासना करें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
