Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: आज चन्द्रमा व बुध कन्या राशि में हैं। शुक्र तुला, राहु कुंभ, मंगल मिथुन, गुरु कर्क व सूर्य सिंह राशि में रहेंगे। शनि मीन व गुरु कर्क राशि में हैं। आज आपके लिए सुंदरकांड का पाठ, शिव उपासना और बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। जो लोग किसी भी तांत्रिक क्रिया से पीड़ित हैं, वो भैरव बाबा की पूजा करें। आज भैरव जी के साथ समस्त शिव परिवार की उपासना और गणपति जी को दूर्वा अर्पित करना शुभ रहेगा। किसी भी पूजा में सर्वप्रथम उपासना गणेश जी की ही होती है। वो संकटों का नाश करते हैं और कार्य को सफल बनाते हैं।
13 सितंबर 2026 का राशिफल
पूर्व जन्म कृत पापों के प्रायश्चित व इस जन्म की सार्थकता व कल्याण हेतु आज श्री कृष्ण नाम संकीर्तन करें। सूर्य के बीज मंत्र का जप करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल, पाकड़, बेल, बरगद व आम का पेड़ लगाएं। इससे कई जन्मों के पापों का शमन व घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। इसके अलावा घर की छत पर विहंगों के लिए दाना-पानी रखें।
आज रविवार है। इसलिए सूर्योपासना और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ जरूर करें। आज गायत्री मंत्र का जप और किसी जरूरी काम पर जाने से पहले पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना भी अच्छा रहेगा। चलिए अब जानें 9 ग्रहों का आज 13 सितंबर 2026 को 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
चन्द्रमा षष्ठ व शनि बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु चतुर्थ भाव, सूर्य पंचम भाव, बुध षष्ठ भाव व शुक्र सप्तम भाव में गोचर स्थिति में हैं। आज बैंकिंग व आईटी क्षेत्र में नौकरी कर रहे लोगों की प्रोग्रेस होगी। चन्द्रमा व शुक्र किसी विशेष वित्तीय कार्य में बड़ा लाभ दिला सकते हैं। धार्मिक यात्रा का संयोग आज बन सकता है। इस दौरान क्रोध करने से बचें। आज स्टूडेंट्स सफल होंगे, लेकिन लीवर से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। आज पारिवारिक कार्य के लिए दिन अच्छा है। लव लाइफ विवाह की तरफ मुड़ सकती है।
- आज का उपाय- सात अन्न का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व नारंगी
- शुभ अंक- 03 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 65%
वृषभ राशि
चन्द्रमा पंचम गोचर करके छात्रों को लाभ दे रहे हैं। सूर्य इसी राशि से पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। तृतीय गुरु व मीन के शनि आर्थिक प्रगति देंगे। नौकरी परिवर्तन के लिए ये बहुत ही बेहतर समय है। शनि एकादश व्यवसाय में लाभ दिला रहे हैं। आज बहुत ज्यादा यात्रा करने से बचें। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। दिनभर लव लाइफ में मधुरता रहेगी।
- आज का उपाय- भगवान सूर्य की उपासना करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व आसमानी
- शुभ अंक- 04 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मिथुन राशि
गुरु इसी राशि से द्वितीय भाव में हैं। चन्द्रमा इसी भाव से चतुर्थ स्थान में गोचर करके परिवार को खुशी दे रहे हैं। छात्र करियर पर ध्यान दें। सूर्य तृतीय भाव में आर्थिक उन्नति करा सकते हैं। व्यवसाय में रुके कार्यों के पूर्ण होने का दिन है। टीचिंग, बैंकिंग व आईटी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता वाला रहेगा। व्यवसाय में रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। प्रेम जीवन की बात करें तो इसे लेकर आप खुश रहेंगे।
- आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें और उड़द व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- हरा व आसमानी
- शुभ अंक- 05 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 85%
कर्क राशि
राशि स्वामी चन्द्रमा तृतीय भाव में व गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग क्षेत्रों में नौकरी कर रहे लोग आज सफल होंगे। नवम शनि भाग्योदय के लिए अनुकूल हैं। आज आप बिजनेस को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलने का समय आ गया है। यदि आपका बिजनेस रियल एस्टेट से जुड़ा है तो धन के निवेश से भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स आज सफल होंगे। सूर्य द्वितीय व शुक्र चतुर्थ गोचर में हैं, जिससे लव लाइफ ठीक चलेगी।
- आज का उपाय- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।
- शुभ अंक- 04 व 06
- शुभ रंग- नारंगी व लाल
- भाग्य प्रतिशत- 75%
सिंह राशि
आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान का है। राशि स्वामी सूर्य अब इसी राशि में हैं। द्वादश गुरु आध्यात्मिक लाभ देंगे। इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा नौकरी व व्यवसाय में किसी विशेष वर्क से आपको लाभ दिला सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन होगा। शुक्र तृतीय भाव में हैं, जिसके कारण लव लाइफ को लेकर मन खुश रहेगा। नौकरी चेंज करने के लिए ये शुभ समय है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। साथ ही मिष्ठान व शीतल जल का दान करें।
- शुभ रंग- हरा व नीला
- शुभ अंक- 01 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 65%
कन्या राशि
चन्द्रमा व बुध एक साथ इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु एकादश भाव में हैं। शनि मीन में हैं। गुरु व चन्द्रमा छात्रों के करियर के लिए बहुत ही शुभ हैं। नौकरी में किसी नए निर्णय को लेकर आप असमंजस में रहेंगे। बैंकिंग, आईटी व रियल एस्टेट फील्ड से जुड़े लोग आज सफल होंगे। आकस्मिक धन आगमन से व्यवसाय कर रहे लोगों का मन प्रफुल्लित हो जाएगा। इसके अलावा बिजनेस को नई दिशा मिलेगी। लव लाइफ की बात करें तो वो ठीक रहेगी।
- आज का उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें और फलों का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व बैंगनी
- शुभ अंक- 04 व 07
- भाग्य प्रतिशत- 60%
तुला राशि
चन्द्रमा-बुध व्यय भाव में हैं। राहु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। षष्ठ शनि आज कार्यों में आ रही बाधाओं को समाप्त करेंगे। शुक्र इसी राशि में रहकर आर्थिक लाभ दिलाएंगे। चन्द्रमा माता व परिवार के लिए शुभ हैं। शुक्र व बुध बिजनेस के लिए मंगल रहेंगे। आज बिजनेस वर्क के लिए आपका हर प्रयास सफल हो सकता है। इसके अलावा विदेश यात्रा को लेकर आप प्रयासरत रहेंगे। नेत्र विकार से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और जल व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व आसमानी
- शुभ अंक- 05 व 07
- भाग्य प्रतिशत- 70%
वृश्चिक राशि
इस राशि से एकादश चन्द्रमा व कर्क के गुरु व्यवसाय में लाभ देंगे। द्वादश शुक्र आर्थिक प्रगति कराएंगे। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे, लेकिन किसी निर्णय तक पहुंचने में परेशानी होगी। आज धार्मिक यात्रा का संयोग बनेगा। मित्रों का सहयोग आपके लिए आज लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ की बात करें तो वो अच्छी रहेगी, लेकिन असत्य बोलने से बचें।
- आज का उपाय- भगवान विष्णु की उपासना करें। घर से बाहर निकलने से पहले पिता व बड़े भाई के चरण स्पर्श जरूर करें। साथ ही अन्न का दान करना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पीला व सफेद
- शुभ अंक- 03 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 65%
धनु राशि
दशम भाव का चन्द्रमा नौकरी के लिए शुभ है। नवम सूर्य भाग्योदय करेंगे। चतुर्थ शनि घर-परिवार के लिए प्रगति का मार्ग बनाएंगे। स्टूडेंट्स करियर में अच्छा करेंगे। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन करने के लिए आप प्रयास करेंगे। सेहत आज ठीक रहेगी। शुक्र व चन्द्रमा के गोचर के प्रभाव से प्रेम जीवन ठीक रहेगा। बता दें कि आज सायंकाल धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।
- आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व लाल
- शुभ अंक- 04 व 08
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मकर राशि
चन्द्रमा इसी राशि से नवम भाव में हैं। सप्तम गुरु शुभ हैं। दशम यानी कर्म भाव में गोचर करते शुक्र आर्थिक कार्यों के लिए शुभ हैं। मंगल व शुक्र व्यावसायिक उद्देश्य में सफल करेंगे। नौकरी में उन्नति होगी, लेकिन बिजनेस वर्क में थोड़ी रुकावट आएगी। आज सायंकाल धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। इसके अलावा मित्रों की हेल्प से बिजनेस को सही दिशा मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। शाम तक आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। इसके अलावा चन्द्रमा के द्रव्य चावल व शक्कर के दान से भी लाभ हो सकता है।
- शुभ रंग- आसमानी व सफेद
- शुभ अंक- 03 व 09
- भाग्य प्रतिशत- 80%
कुम्भ राशि
आज चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव में हैं। गुरु षष्ठ रोग मुक्त करेंगे। शनि द्वितीय भाव में आय प्राप्ति के कुछ नए स्रोत उत्पन्न करेंगे। सप्तम भाव में स्थित सूर्य नौकरी में परिवर्तन करवा सकते हैं। राहु इसी राशि में रहकर विदेश यात्रा की योजना बनवा सकते हैं। दिनभर स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे लोग ऑफिस वर्क पर ध्यान दें। तुला के शुक्र आपकी लव लाइफ को आनन्दित व खुशहाल करेंगे।
- आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना करें। आज चने की दाल व गुड़ का दान करना भी अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- सफेद व लाल
- शुभ अंक- 04 व 06
- भाग्य प्रतिशत- 60%
मीन राशि
इस राशि से सप्तम चन्द्रमा स्वास्थ्य लाभ दिला सकते हैं। पंचम गुरु छात्रों को लाभ दिलाएंगे। तुला के शुक्र व इस राशि के शनि रुके कार्यों को पूरा करवा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा करियर को सही दिशा प्रदान करेंगे। संतान की प्रगति देख आप खुश रहेंगे, लेकिन उदर विकार से कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में प्रगति होने से प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में दिनभर मधुरता बनी रहेगी।
- आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला
- शुभ अंक- 02 व 03
- भाग्य प्रतिशत- 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
