आज का राशिफल 11 March 2026 (बुधवार): सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं। मंगल, सूर्य, बुध व राहु कुंभ, शुक्र- शनि मीन, व केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि व ज्येष्ठा का द्वितीय चरण है। बुधवार है। बटुकभैरव स्तोत्रम का पाठ करें।भैरो उपासना से क़ई बड़े कष्ट समाप्त होते हैं।भैरो शिव जी के परम भक्त हैं।बिना भैरव सिद्धि के तंत्र ज्ञान अधूरा रहता है।ग्रह व्यवस्था तो ठीक है लेकिन जीवन में आस पास के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी परेशान कर सकते हैं।ऐसी स्थिति में भैरव मंदिर जाकर उनकी नियम पूर्वक पूजा चढ़ाने से कष्ट दूर होते हैं। आज श्री गणेश उपासना करें।विध्नहर्ता गणेश।आदि विनायक।संकटमोचन गणपति।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें व मोदक का भोग लगाएं।
11 मार्च 2026 का राशिफ़ल-
1) मेष- तृतीय गुरु व अष्टम चन्द्रमा कॅरियर के लिए शुभ है। जाँब में सफलता का दिवस है।विवादों से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा। आपका कॅरियर महत्वपूर्ण है। जाँब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ थोड़ा खराब रहेगा। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग - पीला व लाल। भाग्य प्रतिशत-65%
2) वृष- चन्द्रमा सप्तम व गुरु दूसरे गोचर में है।आज का दिन जाँब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। मानसिक चिंता से बचें।शुक्र वित्तीय जाँब में बड़ी सफलता दे सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें।राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।तिल व चावल का दान करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 60%
3) मिथुन- इस राशि के गुरु धन आगमन करवाते हैं । राहु किसी रुके कार्य को पूर्ण करने वाला है।यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग - हरा व सफेद। भाग्य प्रतिशत-70%
4) कर्क- गुरु द्वादश व चन्द्रमा पँचम गोचर कर रहे हैं। ज्यादा तनाव आपको परेशान कर सकता है। छात्रों को इधर मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -- बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ तथा उड़द का दान करें।शुभ रंग --लाल व नारंगी। भाग्य प्रतिशत-60%
5) सिंह- व्यवसाय में रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।जाँब में मित्रों की सहायता मिलेगी।व्यवसाय में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आज का उपाय --शिव उपासना करते रहें।ॐ नमः शिवाय मंत्र का मन ही मन जप करते रहें। शुभ रंग -पीला व लाल।भाग्य प्रतिशत-80%
6) कन्या- जाँब वर्क बेहतर रहेगा।बिजनेस में दशम गुरु व द्वादश चन्द्रमा नवीन अवसरों की प्राप्ति करवाएगा।आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा।जाँब में कोई नवीन उत्तरदायित्व मिलेगा। आज का उपाय -सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व ऊनी वस्त्र इत्यादि का दान करें।कनकधारा स्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।शुभ रंग --हरा व आसमानी। भाग्य प्रतिशत-,65%
7) तुला- नवम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा जाँब व बिजनेस में सफल करेंगे।कॅरियर की पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व आसमानी।भाग्य प्रतिशत-80%
8) वृश्चिक- इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा जाँब व बिजनेस में सफलता देगा। शनि पँचम हैं।पँचम गोचर शिक्षा का है।जाँब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। जाँब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।वस्त्र का दान भी करें।शुभ रंग -लाल व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-65%
9) धनु- राशि स्वामी गुरु सप्तम व व्यय भाव के चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन के मार्ग प्रशस्त करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दैहिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग - नारंगी व बैगनी। भाग्य प्रतिशत- 65%
10) मकर- शनि तृतीय गोचर में है। एकादश चन्द्रमा जाँब चेंज का समय ला सकता है। आप एक उद्यमी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे।प्रेम में सुखद यात्रा होगी।वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।शुभ रंग - सफेद व नारंगी।भाग्य प्रतिशत-55%
11) कुम्भ- शनि द्वितीय गोचर में हैं। पँचम गुरु व इस राशि के सूर्य शुभ हैं। जाँब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें।किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं।लव लाइफ बेहतर होगी।आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न दान करते रहें। शुभ रंग - सफेद व नीला। भाग्य प्रतिशत-70%
12) मीन- राशि स्वामी गुरु चतुर्थ गोचर में हैं। चन्द्रमा नवम शुभ रहेंगे। यह गोचर बिजनेस के लिए अब सकारात्मक दिशा में कार्य करेगा। जाँब को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज का उपाय - श्री सुंदरकांड का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान ऋणमुक्ति प्रदान करेगा। शुभ रंग - पीला व सफेद। भाग्य प्रतिशत- 70%
