Aaj Ka Rashifal, 11 April 2023: आज सूर्योदय के समय शनि कुम्भ, चन्द्रमा धनु राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य-गुरु मीन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष, धनु व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह होकर तुला राशि के लोगों को प्रेम में सफलता देगा, प्रेम की परिणति विवाह में हो सकती है। मेष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल...
Aaj Ka Rashifal 11 April 2023 In Hindi: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल यहां देखें
Aaj Ka Mesh Rashifal In Hindi (आज का मेष राशिफल)
गुरु द्वादश भाव में व चन्द्रमा नवम में हैं। द्वादश सूर्य व्यवसाय में प्रगति से सकता है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा। पीला व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। तुलसी का पेड़ लगाएं। सूर्य के द्रव्य मसूर व गुड़ का दान करें।
Aaj Ka Vrishabha Rashifal In Hindi (आज का वृषभ राशिफल)
गुरु के सूर्य के साथ एकादश गोचर की अनुकूलता के कारण नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। यात्रा के प्रति लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। ऊनी वस्त्रों का दान करें। शिव मंदिर में शमी का पेड़ लगाएं।
Aaj Ka Mithun Rashifal In Hindi (आज का मिथुन राशिफल)
छात्रों के करियर में प्रोग्रेस संभावित है। राशि स्वामी बुध व चन्द्रमा का गोचर पॉलिटिक्स में लाभ दे सकता है। लाल व आसमानी रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है। किसी निर्जन स्थान पर बरगद का पेड़ लगाएं।
Aaj Ka Kark Rashifal In Hindi (आज का कर्क राशिफल)
चंद्रमा इस राशि से खष्ठम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही शुभ है। सूर्य नवम यानी भाग्यभाव में हैं। शिव मंदिर के परिसर में बेल का पेड़ लगाएं। नौकरी में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।
Aaj Ka Singh Rashifal In Hindi (आज का सिंह राशिफल)
धार्मिक यात्रा की संभावना है। नौकरी परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में परेशान रह सकते हैं,असत्य व कटु वाणी से बचें। हनुमान जी की उपासना करें।
Aaj Ka Kanya Rashifal In Hindi (आज का कन्या राशिफल)
धनु में चन्द्रमा व शनि गोचर राजनीति के लिए शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके स्वास्थ्य को लाभ प्रदान करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
Aaj Ka Tula Rashifal In Hindi (आज का तुला राशिफल)
आज परिवार में लाभ की स्थिति में रहेंगे। व्यय पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी। नौकरी से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है। मकान क्रय करने की बात चलेगी। नीला व नारंगी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाये।
Aaj Ka Vrischik Rashifal In Hindi (आज का वृश्चिक राशिफल)
आज गुरु इस राशि से पंचम व शनि चतुर्थ दिवस को सफल करेंगे। व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। मूंग का दान करें।बैगनी व नारंगी रंग शुभ हैै। मंगल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। पिता के आशीर्वाद से सूर्य की शुभता बढ़ती है।
Aaj Ka Dhanu Rashifal In Hindi (आज का धनु राशिफल)
चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है। शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से पारिवारिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। गुरु का आशीर्वाद लें।
Aaj Ka Makar Rashifal In Hindi (आज का मकर राशिफल)
चन्द्रमा का द्वादश भाव में गोचर शुभ है। द्वितीय शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है। छात्रों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है।
Aaj Ka Kumbh Rashifal In Hindi (आज का कुंभ राशिफल)
गुरु तृतीय,चन्द्रमा धनु व शनि इसी राशि में हैं। राहु व शनि व्यवसाय में सफलता देंगे। धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा, युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।
Aaj Ka Meen Rashifal In Hindi (आज का मीन राशिफल)
चन्द्रमा कर्म भाव में तथा सूर्य व गुरु का इस राशि में प्रभाव नौकरी के लिए प्रगतिकारक है। द्वादश शनि पॉलिटिक्स लाभ दे सकता है व पद प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।
