Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल) 1 March 2026: आज 1 मार्च 2026 दिन रविवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। जो शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगा। इस कारण आज ही रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। नक्षत्र पुष्य सुबह 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अश्लेषा लग जाएगा। योग शोभन दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद अतिगण्ड योग लग जाएगा। करण कौलव सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण शुरू हो जाएगा, शाम 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। इसके बाद गर करण शुरू हो जाएगा।
1 मार्च का राशिफल
आज संतान की उन्नति, सफलता और सुखी जीवन के लिए प्रदोष व्रत रखें। प्रदोष काल सूर्यास्त से लगभग 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक माना जाता है। इस समय शिव मंदिर जाकर दीपक जलाएं, विधि-विधान से शिवलिंग की पूजा करें और अपनी मनोकामना नंदी जी के कान में कहें, मान्यता है कि वह इच्छा अवश्य पूर्ण होती है। आज रुद्राभिषेक की भी अत्यंत श्रेष्ठ तिथि है। गंगाजल या तीर्थों के जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से शिव भक्ति की प्राप्ति होती है, जिससे मन की आसक्ति कम होती है और ईश्वर के प्रति प्रेम बढ़ता है।
ग्रहों की स्थिति में मिथुन राशि में गुरु और कर्क में चंद्रमा विराजमान रहेंगे। इसी प्रकार सिंह में केतु और कुंभ में सूर्य, शुक्र, बुध और राहु के साथ मंगल भी रहेंगे। इसी प्रकार शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?
मेष राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्थित हैं और गुरु तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। आज करियर में अच्छे लाभ की संभावना है, लेकिन बिजनेस में अनावश्यक तनाव से बचना होगा। असत्य या गलत तरीकों से दूर रहें, तभी सफलता स्थायी रहेगी। युवा वर्ग लव लाइफ में संतुलन बनाए रखें, अधिक यात्रा से बचें और अपने पार्टनर को समय दें, साथ ही टाइम मैनेजमेंट पर भी ध्यान दें। पारिवारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान या पूजा-पाठ करें।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके तृतीय भाव में स्थित हैं। नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं, लेकिन अधिक भागदौड़ से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी स्टाफ या सहकर्मी से विवाद की संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। आप किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने में जुटे रहेंगे और उसमें प्रगति मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें तथा तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि का आज का राशिफल
बुध आपके लिए अनुकूल हैं और चंद्रमा द्वितीय भाव से धन और वाणी को प्रभावित कर रहे हैं। आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारंभ करेंगे। कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य जो लंबे समय से अटका था, अब पूरा हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन युवा भावनाओं में बहने से बचें।
उपाय: गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: लाल व आसमानी
भाग्य प्रतिशत: 60%
कर्क राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपकी ही राशि में स्थित हैं, जिससे आत्मविश्वास और संवेदनशीलता दोनों बढ़ेंगे। द्वादश भाव में स्थित गुरु धार्मिक यात्रा के योग बना सकते हैं। नौकरी में लगातार अच्छा परफॉर्म करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में नया सकारात्मक मोड़ आ सकता है।
उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके द्वादश भाव में स्थित हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। सूर्य और शुक्र सप्तम भाव में हैं, जिससे दांपत्य जीवन और साझेदारी के मामलों में सुधार होगा। नौकरी में नया पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। लव लाइफ में अधिक भावुक होने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय: हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कन्या राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके एकादश भाव में और गुरु दशम भाव में स्थित हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस के योग हैं और नौकरी में आपका परिश्रम रंग लाएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में समर्पण और सच्चाई से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि का आज का राशिफल
सूर्य और शुक्र पंचम भाव में हैं तथा चंद्रमा दशम भाव को प्रभावित कर रहे हैं। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में आपकी कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। यात्रा से मन को राहत मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। लव लाइफ में भावुकता से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: बड़े भाई का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद व नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके भाग्य भाव में स्थित हैं। ऑफिस में वातावरण सकारात्मक रहेगा। नौकरी में प्रोग्रेस मिलेगी। बिजनेस से जुड़ी पुरानी चिंताओं का समाधान मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग लाभदायक रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु के मंदिर जाकर चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
धनु राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा अष्टम भाव में हैं, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर पेट संबंधी समस्या हो सकती है। गुरु सप्तम भाव में हैं, जिससे साझेदारी में लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति समर्पित रहें, यही सफलता की कुंजी है। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।
उपाय: अन्न और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
मकर राशि का आज का राशिफल
शनि तृतीय भाव में और चंद्रमा सप्तम भाव में स्थित हैं। नौकरी में मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। कार्य को छोटे-छोटे भागों में बांटकर करें, सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बिजनेस में संतुलन बनाए रखें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, गाय को गुड़ खिलाएं और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुम्भ राशि का आज का राशिफल
चंद्रमा आपके छठे भाव में स्थित हैं और गुरु पंचम भाव में हैं। व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है। स्टूडेंट्स समस्याओं को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। व्यवस्थित कार्यशैली से प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट जरूरी रहेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: नीला व हरा
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि का आज का राशिफल
शनि आपकी ही राशि में स्थित हैं और चंद्रमा पंचम भाव में हैं। नौकरी में बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। बिजनेस में रुका हुआ कार्य अब सकारात्मक दिशा में बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। सहयोगियों का साथ मिलेगा। लव लाइफ सुखद रहेगी और शाम को पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें और तिल का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व सफेद
भाग्य प्रतिशत: 70%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
