Aaj Ka Rashifal: 1 अगस्त 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: 1 अगस्त को सावन 2026 का तीसरा दिन है। इस दिन ग्रहों की स्थिति आपके लिए कैसी रहने वाली है, चलिए राशिफल से इस बारे में जानें।

Aaj Ka Rashifal 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा दिन और चातुर्मास का 7वां दिन है। इसके अलावा जयापार्वती व्रत का समापन भी हो रहा है। आज चन्द्रमा कुम्भ राशि में हैं। शुक्र व केतु सिंह, राहु कुम्भ, शनि मीन, मंगल वृषभ तथा सूर्य गुरु के साथ कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके अलावा चन्द्रमा व राहु शनि की ही राशि में एक साथ हैं।

आज का राशिफल, 1 अगस्त 2026 का राशिफल

1 अगस्त 2026 का राशिफल

आज व्रत रखें और अन्न का दान करें। साथ ही भगवान शिव की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ करना भी आज बहुत ही फलदायी रहेगा। इसके अलावा शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करें। गुरु प्रदत्त मंत्र का जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र है, इसका अनवरत जप करें। हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करें व उनके विग्रह की 03 बार परिक्रमा करें। भगवान राम के नाम का संकीर्तन करें। पीपल को दुग्ध, गुड़ व जल अर्पित करें व उनकी 07 बार परिक्रमा करें। शनिवार को सायंकाल पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और वहीं कुश के आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। शनि न्याय के देवता हैं, जिन्हें शनिवार का दिन समर्पित है। ऐसे में किसी के साथ अन्याय न करें। सत्य का साथ दें। माता-पिता व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

End of Feed