Aaj Ka Panchang 21 November 2022 in Hindi Today: 21 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।आज सोमवार है।भगवान शिव जी को समर्पित पावन व्रत है। आज कनकधारा स्तोत्र,श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।चित्रा नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।
आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
06:49am
| दिनांक | 21 नवम्बर 2022 |
| दिवस | सोमवार |
| माह | मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष |
| तिथि | द्वादशी |
| सूर्योदय |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभ मुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीतमुहूर्त | 11:53am से 12:45 pm तक | राहुकाल | प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:31pm से 03:26 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:41pm से 07:06pm तक |
