Aaj Ka Panchang 9 June 2025: पंचांग अनुसार ये हैं आज के शुभ मुहूर्त, तो विस्तार से जाने प्रदोष राहुकाल तो सूर्योदय, सूर्यास्त समय

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 09:35 am तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि दिवस सोमवार है। आज ज्येष्ठ सोमवार का पावन व्रत है।आज व्रत का महान पुण्य है । शिव पूजा अवश्य करें। यहां पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

Aaj Ka Panchang 9 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है। सोम उपवास का नियम पूर्वक पालन करें। आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। मन्दिर में शंकर जी की उपासना करें।शिवपुराण का पाठ करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना - पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रदोष काल (यानी सूर्यास्त से 45 मिनट पहले से 45 मिनट बाद तक ) मे भगवान भोलेनाथ के मन्दिर जाकर पंचामृत से भगवान को स्नान कराकर दीपक जलाएं। शिवमन्दिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने की आज सर्वोत्तम तिथि है। व्रत में सूर्यास्त के बाद एक अन्न से बना भोजन ग्रहण कर सकते हैं। आज शिव योग भी है। हर पल भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

आज का पंचांग 9 जून 2025

Aaj Ka Panchang 9 June 2025

संवत - विक्रम संवत 2082 माह-ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि - त्रयोदशी 09:35 am तक फिर चतुर्दशी

End of Feed