Aaj Ka Panchang 8 September 2024: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर दोपहर के 3 बजकर 23 मिनट के बाद विशाखा नक्षत्र शुरू होगा। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 से लेकर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही शुभ होगा। रविवार के दिन राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें। इस दिशा में दिशा शूल रहेगा। आइए जानें आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 8 September 2024 (आज का पंचांग 8 सितंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-भाद्रपद ,शुक्ल पक्ष
तिथि- पंचमी व्रत- रविवार व्रत
दिवस-रविवार
सूर्योदय-05:43am
सूर्यास्त-06:27pm
नक्षत्र- स्वाती 03:23 pm तक फिर विशाखा
चन्द्र राशि -तुला राशि,स्वामीग्रह-शुक्र
सूर्य राशि-सिंह ,स्वामी -सूर्य
करण-बव 06:51pm तक फिर बालव
योग: -इंद्र
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:29 pm
2विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:22 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:20pm से 07:20 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:04am तक
5अमृत काल-06:08am से 07;52am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:54 से 12:40तक रात
संध्या पूजन-06:20 pm से 07:06pm तक
दिशा शूल -पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक
क्या करें-आज गणेश उत्सव का द्वितीय व्रत है। भगवान गणेश जी की उपासना का महान दिवस है। यह व्रत सभी लोग रख सकते हैं। अन्न व वस्त्र का दान करें। कुछ संत निराजल व्रत रखते हैं। रविवार व्रत रख सकते हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें। आज आपका भोजन फलाहारी हो। कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान कराएं। आज श्री सूक्त के पाठ का बहुत महत्व है। गणेश प्रतिमा आज घरों में स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा होती है।गणेश जी समस्त विध्नों का नाश करते हैं। सूर्य उपासना करें।
क्या न करें-पिता की किसी बात की अवहेलना मत करें।
