Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज दीपावली और नरक चतुर्दशी का संयोग, पंचांग से जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त, वृषभ लग्न और निशिता काल

Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज दीपावली और नरक चतुर्दशी का संयोग है। ऐसे में आज ही अभ्यंग स्नान और लक्ष्मी पूजा की जाएगी। आइए पंचांग से जानते हैं कि आज के शुभ मुहूर्त क्या हैं।

Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज रविवार को दीपावली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी। दीपावली पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। दिल्ली-एनसीआर में लक्ष्मी पूजा का मुख्य शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। यह समय प्रदोष काल और स्थिर वृषभ लग्न में पड़ रहा है। वहीं निशिता काल में भी पूजा का मुहूर्त मिलेगा। आइए जानते हैं दीपावली का पूरा पंचांग, लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, लग्न और राहुकाल का समय क्या रहने वाला है।

Aaj Ka Panchang 8 November 2026  दीपावली का पंचांग

दीपावली का पंचांग

आज का पंचांग

8 नवंबर 2026 को रविवार है और कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी। विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थी, शक संवत 1948 पराभव और गुजराती संवत 2082 पिङ्गल चल रहा है। पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार कार्तिक और अमांत पंचांग के अनुसार आश्विन मास है। आज प्रविष्टे 23 है।

End of Feed