Aaj Ka Panchang 8 June 2025: पंचांग से जानिए प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल और सूर्योस्त समय

Aaj Ka Panchang 8 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष द्वादशी 07:17 am तदुपरान्त त्रयोदशी तिथि दिवस रविवार है। आज प्रदोष का पावन व्रत है। आज व्रत का महान पुण्य है। शिव पूजा अवश्य करें। प्रदोष उपवास का नियम पूर्वक पालन करें।

Aaj Ka Panchang 8 June 2025: आज पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। मन्दिर में शंकर जी की उपासना करें। शिवपुराण का पाठ करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पाकड़, गूलर पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें, इस महान कृत्य से पापों का शमन होता है। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। हनुमान मंदिर जाएं व उनके विग्रह की 03 परिक्रमा करें। प्रदोष के दिन प्रदोष काल मे भगवान भोलेनाथ के मन्दिर जाकर पंचामृत से भगवान को स्नान कराकर दीपक जलाएं। शिवमन्दिर में शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने की आज सर्वोत्तम तिथि है। व्रत में सूर्यास्त के बाद एक अन्न से बना भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

Aaj Ka Panchang 8 June 2025

रवि प्रदोष व्रत पूजा मुहूर्त 2025 (Ravi Pradosh Vrat Puja Muhurat 2025)

रवि प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 07:18 से रात 09:19 बजे तक रहेगा। त्रयोदशी तिथि का प्रारम्भ 8 जून 2025 को सुबह 07:17 बजे होगा और समापन 9 जून 2025 को 09:35 बजे होगा।

End of Feed