Aaj Ka Panchang 8 June 2024: पंचांग अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, नक्षत्र आद्रा 07:43pm तक और फिर पुनर्वसु लग जाएगा। आज वैभव लक्ष्मी और संतोषी माता का व्रत है। इसके अलावा कोई अन्य प्रमुख त्योहार नहीं है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:54am से 12:46 pm तक रहेगा। राहुकाल सुबह के समय रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 8 June 2024 In Hindi
Aaj Ka Panchang 8 June 2024 In Hindi (आज का पंचांग)
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-ज्येष्ठ ,शुक्ल पक्ष
तिथि-द्वितीया
व्रत-वैभव लक्ष्मी व्रत
दिन-शनिवार
सूर्योदय-05:25am
सूर्यास्त-07:14 pm
नक्षत्र- आद्रा 07:43pm तक फिर पुनर्वसु
चन्द्र राशि- मिथुन स्वामी-बुध
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण-कौलव04pm तक फिर तैतिल
योग- गण्ड 06:27 pm तक फिर विधि
आज के शुभ मुहूर्त
1. अभिजीत-11:54am से 12:46 pm
2. विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:25 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:07 pm तक
4. ब्रम्ह मुहूर्त-4:14am से 05:08am तक
5. अमृत काल-06:02am से 07:55 am तक
6. निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:51 से 12:44 तक रात्रि
7. संध्या पूजन-06:52pm से 07:50pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल -प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक
क्या करें-शनिवार का साप्ताहिक व्रत रहें। हनुमान जी की उपासना करें। मन्दिर में प्रभु राम दरबार के विग्रह का दर्शन करें। शनि के द्रव्य तिल व उड़द के दान का बहुत महत्व है। उपवास फलाहार ही होगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। भगवान के नाम का भी जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें।किसी भी मंदिर परिसर में आम, बेल व पीपल का पेड़ लगाएं। आज शिव उपासना का विशेष महत्व है। रोगों से मुक्ति के लिए हनुमान बाहूक का पाठ करें। शिव मंदिर में गंगा जल व कुशोदक से रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। गाय को पालक व केला खिलाएं। विहंगों को दाना पानी दें। सप्त अन्न का दान करें।
क्या न करें- किसी का हक मत मारें।
