Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त को रोहिणी व्रत पर मंडराया भद्रा का साया, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang 8 August 2026: आज 8 अगस्त को चातुर्मास का 14वां दिन है। साथ ही रोहिणी व्रत है। चलिए पंचांग से जानें आज के दिन के शुभ-अशुभ समय, योग, करण, नक्षत्र और ग्रह स्थिति आदि के बारे में।

Today 8 August 2026 Panchang: श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जिसका समापन दोपहर में 01 बजकर 59 मिनट पर होगा। इसके बाद एकादशी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज चातुर्मास का 14वां दिन, सावन का 10वां दिन और रोहिणी व्रत है। इसके अलावा प्रात: काल में नक्षत्र रोहिणी रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 04 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस नक्षत्र के बाद मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। चलिए अब पंचांग से जानें 8 अगस्त 2026 दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

आज का पंचांग, 8 अगस्त 2026 का पंचांग

8 अगस्त 2026 का पंचांग

शुभ-अशुभ योग

ध्रुव योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। इसके बाद कल सुबह तक व्याघात योग रहने वाला है। इसके अलावा सुबह 05 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 04 बजकर 51 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और विडाल योग रहेंगे।

End of Feed