Aaj Ka Panchang: शरद पूर्णिमा आज, जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें पूजा पाठ?

Aaj Ka Panchang: आज शरद पूर्णिमा का दिन आज किस समय पर पूजन और चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए, इसके बारे में हम आज के पंचांग से जान सकते हैं। दरअसल पूजा पाठ के सभी कार्य शुभ काल में होते हैं। पंचांग के माध्यम से हम आज का शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: 6 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक है। इसके बाद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। आज उत्तरभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही वृद्धि योग दोपहर 1 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। करण वणिज दोपहर 12 बजकर 23 तक रहेगा। इसके बाद विष्टि करण रात 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके बाद बव करण लग जाएगा।

6 अक्टूबर का पंचांग (Pic Credit-Canva)

आज कौन सा व्रत है

आज दोपहर 12 बजे के बाद से शरदपूर्णिमा लग रही है। इस कारण आज के दिन शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।

End of Feed