Aaj Ka Panchang 3 June 2024: आज के दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर रहेगा। इसी के साथ आज पूरा दिन अश्वनी नक्षत्र रहेगा। आज के दिन सौभाग्य 09:13am तक फिर शोभन योग बनेगा। इस योग में पूजा करना लाभकारी रहेगा। राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। आइए यहां जानें पूरे दिन का पंचांग
Aaj Ka Panchang 3 June 2024 (आज का पंचांग 3 जून 2024)
संवत--पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी
दिन-सोमवार
व्रत- सोमवार व्रत,अपर्णा एकादशी पारण
सूर्योदय-05:27am
सूर्यास्त-06:51 pm
नक्षत्र-अश्वनी
चन्द्र राशि- मीन,स्वामी ग्रह-गुरु
सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र
करण-कौलव01:31 pm तक फिर तैतिल
योग- सौभाग्य 09:13am तक फिर शोभन
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:47 pm2विजय मुहूर्त-02:26pm से 03:23 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:42 pm से 07:08 pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:05am तक
5अमृत काल-06:02am से 07;56 am तक
6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:52 से 12:46 तक रात्रि
संध्या पूजन-06:50pm से 07;51pm तक
दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तकक्या करें-सोमवार का व्रत रहें। भगवान शिव जी की उपासना करें। मन्दिर में स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर के दान का बहुत महत्व है। साप्ताहिक सोमवार का महान व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा। भगवान शिव के नाम का भी जप करें। ॐ हौं जूं स: महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी शिव मंदिर परिसर में पीपल व बेल का पेड़ लगाएं। आज शक्ति उपासना का भी विशेष महत्व है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
क्या न करें- असत्य वाचन व पर निंदा से पुण्य समाप्त होता है।
