Panchang Today (आज का पंचांग) 29 September 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की चतुर्थी है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ पुण्यदायी है। माता के 32 नामों का जप करें। आज गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत भी की जाती है। विशाखा नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
Panchang Today, Aaj Ka Panchang 29 September 2022
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
Aaj Ka Panchang 29 September 2022 in Hindi
दिनांक- 29 सितंबर 2022
दिवस- गुरुवार
माह- आश्विन, शुक्ल पक्ष,
तिथि- चतुर्थी
सूर्योदय- 06:16 am
सूर्यास्त- 06:05 pm
नक्षत्र- विशाखा
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि- तुला
करण- वणिज
योग- विषकम्भ
29 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त
29 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:56 am से 12:48 pm तक
29 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक
29 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक
29 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
