Aaj Ka Panchang 29 december 2022 in Hindi Today: 29 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग-
सुजीत जी महाराज-
आज पौष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है।पौष माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है।पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।
हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पञ्चाङ्ग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 29 दिसम्बर 2022 |
| दिवस | वीरवार |
| माह | पौष ,शुक्ल पक्ष, |
| तिथि | सप्तमी |
| सूर्योदय | 07:15am |
| सूर्यास्त | 05:33 pm |
| नक्षत्र | पूर्वभाद्रपद |
| सूर्य राशि | धनु |
| चन्द्र राशि | मीन |
| करण | गर |
| योग | व्यतीपात |
आज के शुभ -अशुभ मुहूर्त (Shubh-Ashubh Muhurta)
| शुभमुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत मुहूर्त | 11:56 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | दोपहर 1:30 बजे से 03:00 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19pm से 06:56pm तक |
