Aaj Ka Panchang, 28 November 2022: आज कब से कब तक रहेगा राहुकाल, जानें दिन भर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Nov 28, 2022, 06:13 AM IST

Aaj Ka Panchang 28 November 2022 in Hindi Today: रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें। आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य। जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 28 November 2022 in Hindi Today: 28 नवम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग- आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि है। आज सोमवार है। भगवान शिव जी का है। आज कनकधारा स्तोत्र,श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang 20 Nov 2022

Aaj Ka Panchang 20 Nov 2022

रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।

End of Feed