Aaj Ka Panchang, 27 October 2022: आज है भाईदूज, पंचांग से जानें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 02:39 PM IST

Aaj Ka Panchang 27 October 2022 in Hindi Today: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। इस दिन भाई दूज पर्व मनाए जाने की परंपरा है।

Aaj Ka Panchang 27 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। कार्तिक माह में तुलसी पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। विशाखा नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

27.

Aaj Ka Panchang 27 October 2022: भाई दूज के दिन का पंचांग

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed