आज का पंचांग (27 November 2025): आज किस समय पर करें कोई शुभ कार्य और पूजा-पाठ, जानिए अभिजीत मुहूर्त और अन्य शुभ समय

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (27 November 2025): 27 नवंबर गुरुवार का दिन है और मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। जो दोपहर तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज से पंचक की भी शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभकाल का समय क्या है।

27 November Ka Panchang: 27 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 28 नवंबर सुबह 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र धनिष्ठा 28 नवंबर सुबह 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगा, फिर शतभिषा नक्षत्र लगेगा। योग ध्रुव दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। करण गर दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक और वणिज 28 नवंबर सुबह 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।आज दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से पंचक शुरू हो जाएगा। इस दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य न करें।

27 नवंबर का पंचांग

27 नवंबर का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य आज सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 24 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर उदय होगा और रात 11 बजकर 32 मिनट पर अस्त होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 30 मिनट 45 सेकंड और रात की अवधि 13 घंटे 30 मिनट 1 सेकंड रहेगी। मध्याह्न दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर होगा।

End of Feed