आज का पंचांग (27 December 2025): 27 दिसंबर को किस समय करें शुभ कार्य, जानिए पंचांग से आज का अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (27 December 2025): आज 27 दिसंबर को त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है, जिसको बेहद ही शुभ माना जाता है। पंचांग के माध्यम से आप दिन के शुभ और अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि 27 दिसंबर को किस समय पर कोई शुभ कार्य करना शुभ होगा?

आज का पंचांग (27 December 2025): आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, फिर अष्टमी लग जाएगी। नक्षत्र पूर्व भाद्रपद सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, फिर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र शुरू हो जाएगा। चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा। योग व्यतीपात दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। करण वणिज दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। आज त्रिपुष्कर योग सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। यह दुर्लभ शुभ योग है।

27 दिसंबर का पंचांग

27 दिसंबर का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 32 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा सुबह 11 बजकर 49 मिनट पर उदय होगा और 28 दिसंबर रात 12 बजकर 24 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 19 मिनट 50 सेकंड और रात की 13 घंटे 40 मिनट 31 सेकंड रहेगी।

End of Feed