Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 24 January 2026 (शनिवार): आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इसके साथ ही आज गुप्त नवरात्रि का भी 6वां दिन है। इस कारण आज मां त्रिपुर भैरवी का पूजन किया जाएगा। आज का दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और ध्यान के लिए विशेष माना जाता है। शनिवार होने के कारण आज शनि देव की पूजा करना भी शुभ फल देता है। आज चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे आध्यात्मिक सोच और इमोशनल गहराई बढ़ेगी।
24 जनवरी का पंचांग
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग शिव दोपहर 2 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। आज पञ्चक पूरे दिन रहेगा, इसलिए कुछ विशेष कार्यों में सावधानी रखें।
सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
सूर्य सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 54 मिनट पर अस्त होगा।
चंद्रमा सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर उदय होगा और रात 11 बजकर 19 मिनट पर अस्त होगा।
दिन की अवधि 10 घंटे 40 मिनट 41 सेकंड और रात की अवधि 13 घंटे 18 मिनट 57 सेकंड रहेगी।
तिथि, नक्षत्र, योग और करण
शुक्ल षष्ठी तिथि 25 जनवरी रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी।
नक्षत्र उत्तर भाद्रपद दोपहर 2 बजकर 16 मिनट तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र लगेगा।
योग शिव दोपहर 2 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
करण कौलव दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, इसके बाद तैतिल करण लगेगा, जो 25 जनवरी रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
चंद्र मास और संवत
विक्रम संवत 2082 कालयुक्त,
शक संवत 1947 विश्वावसु,
गुजराती संवत 2082 पिंगल।
चंद्र मास माघ (पूर्णिमान्त), माघ (अमान्त)।
प्रविष्टे/गते 11।
ऋतु और अयन
द्रिक ऋतु शिशिर, वैदिक ऋतु शिशिर।
द्रिक अयन उत्तरायण, वैदिक अयन उत्तरायण।
24 जनवरी का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:26 से 6:20 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह 5:53 से 7:13 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 12:55 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:20 से 3:03 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:51 से 6:18 बजे तक
सायाह्न संध्या: शाम 5:54 से 7:14 बजे तक
अमृत काल: सुबह 9:31 से 11:06 बजे तक
निशिता मुहूर्त: 25 जनवरी रात 12:07 से 1:00 बजे तक
रवि योग: सुबह 7:13 से 10:56 बजे तक
24 जनवरी का अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 9:53 से 11:13 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 1:53 से 3:13 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 7:13 से 8:33 बजे तक
विडाल योग: सुबह 7:13 से दोपहर 2:16 बजे तक
आडल योग: दोपहर 2:16 से 25 जनवरी सुबह 7:13 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 7:13 से 7:56 बजे तक
वर्ज्य: सुबह 7:56 से 8:38 बजे तक
25 जनवरी रात 1:55 से 3:29 बजे तक
बाण: मृत्यु – सुबह 10:56 बजे से पूरी रात
पञ्चक: पूरे दिन
आनन्दादि और तमिल योग
आनन्दादि योग में धूम्र दोपहर 2:16 बजे तक रहेगा।
तमिल योग में मरण दोपहर 2:16 बजे तक रहेगा।
जीवनम में अर्ध जीवन रहेगा और नेत्रम में एक नेत्र रहेगा।
निवास और शूल
होमाहुति बुध को रहेगी।
दिशा शूल पूर्व दिशा में है, पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।
अग्निवास पाताल में रहेगा (25 जनवरी रात 12:39 तक)।
चंद्र वास उत्तर दिशा में रहेगा।
शिववास नंदी पर रहेगा (25 जनवरी रात 12:39 तक)।
राहु वास पूर्व दिशा में रहेगा।
आज उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और चंद्रमा मीन राशि में होने से ध्यान, साधना और इमोशनल बैलेंस के लिए दिन अच्छा है। शनिवार होने के कारण शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और काले तिल का दान करें। इससे मानसिक दबाव और बाधाओं में कमी आती है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
