आज का पंचांग (22 January 2026): 22 जनवरी पर भद्रा और पंचक का साया, पंचांग से जानिए आज विनायक चतुर्थी पर किस समय करें शुभ कार्य और पूजा-पाठ

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 22 January 2026 (गुरुवार): 22 जनवरी दिन गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और साल 2026 की पहली विनायक चतुर्थी है। आज गुप्त नवरात्रि का भी चौथा दिन है। आइए जानते हैं कि किस समय पर करें कोई भी शुभ कार्य और किस समय पर न करें?

आज का पंचांग 22 January 2026 (गुरुवार): आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसी के साथ साल 2026 की पहली विनायक चतुर्थी आज है। आज गुरुवार का दिन है। नक्षत्र शतभिषा दोपहर 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, उसके बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। योग वरीयान शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

22 जनवरी का पंचांग

22 जनवरी का पंचांग

करण वणिज दोपहर 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, उसके बाद विष्टि करण लग जाएगा। आज गुप्त नवरात्र का चौथा दिवस है। आज मां के भुवनेश्वरी स्वरूप का पूजन किया जाएगा। मां दुर्गा की उपासना, बटुक भैरव पूजन और शिव पूजा का विशेष महत्व है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप, दुर्गासप्तशती का पाठ और इष्ट मंत्र जप से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें। श्री रामकथा श्रवण या रामचरितमानस का नियमित पाठ शुरू करें। कलयुग में यह सबसे सरल और प्रभावी उपाय है।

End of Feed