Aaj Ka Panchang : आज 2 मार्च 2026 का पंचांग, जानिए आज का शुभ और अशुभ काल का समय, देखें आज की तिथि और व्रत से जुड़ी पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 2 March 2026: आज 2 मार्च को फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि शाम तक रहेगी। इस दौरान प्रदोष व्रत का पारण किया जाएगा। इसके बाद फाल्गुन पूर्णिमा लग जाएगी। यहां से देखें आज के वार, तिथि, होलिका दहन इत्यादि की पूरी जानकारी।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 2 March 2026: 2 मार्च 2026, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि सायंकाल तक रहेगी, इसके पश्चात पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। चंद्रमा प्रातः कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। आज ही फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी। इस कारण पूर्णिमा व्रत और होलिका दहन आज ही होना शास्त्रसम्मत होगा। हालांकि आज भद्रा का साया शाम 05:55 बजे से शुरू हो जाएगा और 3 मार्च की सुबह 05:28 बजे तक रहेगा।

2 मार्च का पंचांग

2 मार्च का पंचांग

आज का सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

2 मार्च को सूर्य का उदय सुबह 06:45 बजे और सूर्यास्त शाम 06:21 बजे होगा। चंद्रमा का उदय शाम 05:20 बजे और चन्द्रास्त 3 मार्च की सुबह 06:33 बजे होगा।

End of Feed
Latest News