Aaj Ka Panchang 18 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।आज नवमी का महान व पावन व्रत है।आज व्रत रहने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है। आज का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है।आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है।पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज अन्न व फल का दान करें।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
Aaj Ka Panchang 18 November 2022: Aaj Ka Panchang
आज श्री सूक्त का पाठ करें।कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज उपवास व दान पुण्य करने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
| दिनांक | 18 नवम्बर 2022 |
| दिवस | शुक्रवार |
| माह | मार्गशीर्ष ,कृष्ण पक्ष, |
| तिथि | नवमी |
| सूर्योदय | 06:45am |
| सूर्यास्त | 05:26 pm |
| नक्षत्र | पूर्वाफाल्गुनी |
| सूर्य राशि | वृश्चिक |
| चन्द्र राशि | सिंह |
| करण | गर |
| योग | वैधृति |
आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त
| शुभ मुहूर्त | समय | अशुभ मुहूर्त | समय |
| अभिजीत | 11:56 am से 12:48 pm तक | राहुकाल | प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | 02:29pm से 03:28 pm तक | ||
| गोधुली मुहूर्त | 06:19pm से 06:56pm तक |
