Aaj Ka Panchang 17 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। 09:30 am के बाद अष्टमी लग जाएगी। आज दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। पुनर्वसु नक्षत्र है। आज सोमवार का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।
Aaj Ka Panchan, 17 October 2022: आज का पंचांग
आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang)
दिनांक-17 अक्टूबर 2022
दिवस-सोमवार
माह-कार्तिक,कृष्ण पक्ष,
तिथि-सप्तमी 09:30am तक फिर अष्टमी।
सूर्योदय-06:27am
सूर्यास्त-05:44pm।
नक्षत्र-पुनर्वसु
सूर्य राशि- कन्या 07:37pm तक फिर तुला
चन्द्र राशि-मिथुन10:30 pm तक फिर कर्क
करण-बव
योग-शिव
Aaj Ka Rashifal, 17 October 2022
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक।
2. विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक
अशुभ मुहूर्त-
राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
