Aaj Ka Panchang 17 November 2026: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी आज, धनिष्ठा नक्षत्र और भद्रा का भी साया; जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 17 November 2026: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन मंगलवार है। आज के दिन के शुभ मुहूर्त कब हैं, आइए पंचांग से जानते हैं।

Aaj Ka Panchang 17 November 2026: आज मंगलवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज चंद्रमा मकर राशि में दोपहर तक रहेंगे, इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। धनिष्ठा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आज वृद्धि योग सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा। पंचांग के अनुसार अष्टमी तिथि 18 नवंबर की सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। आज भद्रा और पंचक का भी संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति क्या रहने वाली है।

Aaj Ka Panchang 17 November 2026: 17 नवंबर का पंचांग

17 नवंबर का पंचांग

आज का पंचांग

17 नवंबर को मंगलवार का दिन है। विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थी और शक संवत 1948 पराभव चल रहा है। गुजराती संवत 2083 कालयुक्त है। पूर्णिमान्त और अमान्त गणना के अनुसार कार्तिक मास है। आज शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 18 नवंबर की सुबह 6:04 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

End of Feed