Aaj Ka Panchang 17 Novemberin Hindi Today: 17 नवंबर 2022 का पञ्चाङ्ग सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। मघा नक्षत्र है।आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।
Aaj Ka Panchang: 17 November 2022
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
दिनांक-17 नवम्बर 2022
दिवस-गुरुवार माह-मार्गशीर्ष,कृष्ण पक्ष,
तिथि- अष्टमी
सूर्योदय-06:46am
सूर्यास्त-05:25 pm
नक्षत्र-मघा
सूर्य राशि-वृश्चिक
चन्द्र राशि- सिंह
करण-कौलव
योग-इंद्र
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत-11:56 am से 12:48 pm तक
2. विजय मुहूर्त-02:29pm से 03:28 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त-06:19pm से 06:56pm तक
अशुभ मुहूर्त-राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक
