Aaj Ka Panchang, 16 January 2023: भगवान शिव को समर्पित सोमवार आज, यहां जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 16, 2023, 06:07 AM IST

Aaj Ka Panchang 16 January 2023 in Hindi Today: आज शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। आज सुंदरकांड पाठ और रामचरितमानस का पाठ भी कर सकते हैं। चलिए अब आज के सारे शुभ-अशुभ मुहूर्त के बारे में जान लेते हैं।

Aaj Ka Panchang 16 January 2023 in Hindi Today: 16 जनवरी 2023 का पञ्चाङ्ग- सुजीत जी महाराज- आज माघ माह कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है।आज सोमवार का पावन व्रत है।भगवान शिव जी का पावन व्रत है। शिवपुराण व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज रात्रि में कई तांत्रिक उपासना भी होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व प्रत्यंगरा अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है।सोमवार व्रत का बहुत महत्व है।इस व्रत से कई जन्मों के पापों का नाश होकर अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 16 January 2023

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।आज रात्रि में हनुमान बाहुक के पाठ का अनन्त पुण्य है।

End of Feed