Aaj Ka Panchang 16 December 2024 (आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024): पौष मास की प्रतिपदा तिथि के दिन आद्रा नक्षत्र रहेगा। आज के दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में रहेंगे। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त 11:54am से 12:35 pm तक रहेगा। आज परम पवित्र पौष माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज पौष माह के प्रथम सोमवार का पावन व्रत करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। प्रतिपदा व्रत भी आज ही है। शिव पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं,उनकी उपासना करें। भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना करें। इस दिन शंकर जी की उपासना बहुत ही पुण्यदायी है।शिव पुराण के पाठ से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है ।आज गुड़ के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस माह गंगा स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान विष्णु जी की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। गंगा जल भगवान शिव को अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। आइए जानें पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 16 December 2024 (आज का पंचांग 16 दिसंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081
माह-पौष, कृष्ण पक्ष,पर्व - सोमवार, प्रतिपदा पर्व
तिथि- प्रतिपदा
दिवस -सोमवार
सूर्योदय-07:06am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र-आद्रा
चन्द्र राशि -मिथुन,स्वामी ग्रह-बुध
सूर्य राशि-धनु,स्वामी ग्रह-बृहस्पति
करण-कौलव 12:31 pm तक फिर तैतिल
योग-शुक्ल11:23 pm तक फिर ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:54am से 12:35 pm तक2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:28pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:21pm से 07:29pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:07m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:06am से 07:43am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:44से 12:23तक रात
संध्या पूजन-06:28 pm से 07:05pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-सायंकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
क्या न करें-जहां तक हो सके असत्य वाचन से बचें।किसी को भी कटु वचन मत बोलें।
