Aaj Ka Panchang 15 October 2026: नवरात्रि का 5वां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 15 October 2026 Panchang: आज शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता का पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं कि माता के पूजन का शुभ समय क्या है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 15 October 2026 Panchang: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन है। इस दिन आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी। नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। पंचमी तिथि 16 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। आज पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे। सौभाग्य योग रात 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, इसके बाद शोभन योग शुरू होगा।

Aaj Ka Panchang  (आज का पंचांग) 15 October 2026 Panchang 15 अक्टूबर का पंचांग (1)

15 अक्टूबर का पंचांग

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

15 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 52 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर और चंद्रास्त रात 8 बजकर 44 मिनट पर रहेगा। आज दिनमान 11 घंटे 29 मिनट 57 सेकंड और रात्रिमान 12 घंटे 30 मिनट 38 सेकंड रहेगा। मध्याह्न का समय दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर होगा।

End of Feed