Aaj Ka Panchang : आज महाशिवरात्रि पर किस समय पर करें भोलेनाथ की पूजा, पंचांग से जानिए 15 फरवरी के शुभ मुहूर्त और चारों पहर की पूजा का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 15 February 2026: आज महाशिवरात्रि का दिन है। महाशिवरात्रि का पूजन निशिता मुहूर्त में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। हालांकि चारों पहरों में शिव का पूजन किया जाता है। आइए पंचांग के माध्यम से जानते हैं कि आज 15 फरवरी 2026 के दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त का समय क्या है?

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 15 February 2026: 15 फरवरी 2026, रविवार का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम तक प्रभावी रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी। आज महाशिवरात्रि का पावन व्रत रखा जाएगा। यह दिन भगवान शिव की आराधना, उपवास और रात्रि जागरण के लिए विशेष महत्व रखता है। चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं 15 फरवरी 2026 के दिन का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है?

15 फरवरी का पंचांग

15 फरवरी का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

15 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:00 बजे और सूर्यास्त शाम 06:11 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 16 फरवरी की सुबह 06:15 बजे और चन्द्रास्त दोपहर 04:08 बजे होगा।

End of Feed