Aaj Ka Panchang, 15 December 2022: भगवान विष्णु की उपासना का दिन गुरुवार, जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त और समय

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 15, 2022, 06:12 AM IST

Aaj Ka Panchang 15 December 2022 in Hindi Today: आज 15 दिसम्बर 2022, दिन गुरुवार है। यह दिन भगवान विष्णु की उपासना के लिए बेहद खास माना गया है। उनके साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा के लिए भी आज का दिन अतिउत्तम है। इसके अतिरिक्त आज श्री सूक्त और हनुमानबाहुक के पाठ का भी महत्व है।

Aaj Ka Panchang 15 December 2022 in Hindi Today: 15 दिसम्बर 2022 का पञ्चाङ्ग--सुजीत जी महाराज- आज पौष माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है।पौष माह में विष्णु पूजा का अनन्त पुण्य है। गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।आज अन्न दान करें।आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Panchang

Panchang Today, 15 December 2022

हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed