Aaj Ka Panchang : छठ के पहले दिन आज मंडराया भद्रा का साया, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang : आज 13 नवंबर को छठ के पहले दिन नागुला चविथी और लाभ चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है। साथ ही दिनभर भद्रा रहने वाली है। चलिए पंचांग से जानें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

Aaj Ka Panchang 13 November 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 नवंबर 2026 के दिन का आरंभ कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हुआ है, जो कि रात 08:42 बजे तक रहेगी। इसके बाद कल सुबह तक पंचमी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज नागुला चविथी के साथ-साथ लाभ चतुर्थी भी है। इसके अलावा छठ का पहला दिन नहाय-खाय है। आज प्रात: काल में मूल नक्षत्र रहेगा, जो शाम 05:17 बजे समाप्त होगा। मूल नक्षत्र के बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो कल सुबह तक रहने वाला है। चलिए अब जानें 13 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन की ज्योतिषीय गणना के बारे में।

aaj ka panchang

आज के शुभ-अशुभ योग

धृति योग से आज के दिन का आरंभ हुआ था, जिसका समापन सुबह 05:22 बजे हो गया है। इसके बाद दिन के अंत तक शूल योग रहेगा। इसके अलावा रवि योग सुबह 06:42 बजे से शाम 05:17 बजे तक रहेगा।

End of Feed