Aaj Ka Panchang, 13 November 2022: राहुकाल में भूलकर भी न करें यात्रा, जानिए रविवार का पंचांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2022, 02:17 PM IST

Aaj Ka Panchang 13 November 2022 in Hindi Today: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त। राहुकाल में कोई भी यात्रा आरंभ नहीं करनी चाहिए।

Aaj Ka Panchang 13 November 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है।आद्रा नक्षत्र है।आज साध्य योग है।माता दुर्गा जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।रविवार को भगवान आदित्य जी का पावन व्रत भी रखते हैं।आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। आज श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang

गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान के लिए भी आज बेहतर तिथि है। इस पावन अवसर पर माता दुर्गा जी को प्रसन्न करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व माता के 32 नामों का जप करें। आज माता लक्ष्मी जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

End of Feed