Aaj Ka Panchang, 13 April 2024: आज का पंचाग, यहां जानें शनिवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: सृष्टि
  • Updated Apr 13, 2024, 06:17 AM IST

Aaj Ka Panchang 13 April 2024 in Hindi Today: आज यानी 13 अप्रैल, शनिवार को नवरात्रि का पांचवा दिन है। इस दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। आइये जानते हैं कि इस दिन के सूर्योदय-सूर्यास्त का क्या समय है, साथ ही शुभ मुहूर्त और नक्षत्र की पूरी जानकारी।

Aaj Ka Panchang 13 April 2024 in Hindi Today: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज स्कंदमाता के रूप में माता की पूजा होती है। स्कंदमाता प्रेम व ममता की देवी माँ हैं। कार्तिकेय की माता हैं। संतान प्राप्ति के लिए इनकी उपासना का बहुत महत्च है। नवरात्रि का पावन व्रत व पंचम दिवस है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। माता को प्रसन्न करने के लिए पूर्ण समर्पण भाव से उनकी उपासना करें। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता के 108 नाम और सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 18 बार पाठ करें। इस पवित्र दिवस पर मन्दिर में माता दुर्गा का दर्शन अवश्य करना चाहिए। असत्य से दूर रहें व दुर्गा मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें। आज माता जी की उपासना के साथ समस्त शिव परिवार की पूजा भी करें। आज स्कंदमाता की स्तुति भी है। श्री गणेश व कार्तिकेय उपासना का बहुत महत्व है। मंदिर में वृक्षारोपण करें। शिव मंदिर में बेल और पीपल का पेड़ लगाएं। अन्न दान का बहुत महत्व है। बंगलामुखी अनुष्ठान करें। माता दुर्गा मंदिर में आरती का अनन्त पुण्य है। अपने घर के मंदिर में स्वर्ण व चांदी के आभूषण से माता दुर्गा जी की मूर्ति का श्रृंगार करें। शंख में जल भरकर माता के चरणों में अर्पित करें। स्कन्दमाता को फल और मिश्री अर्पित करें। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ और अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 13 April 2024 in Hindi Today

Aaj Ka Panchang 13 April 2024 In Hindi (आज का पंचाग 13 अप्रैल 2024) -

दिनांक- 13 अप्रैल 2024

End of Feed