आज का पंचांग (11 December 2025): 11 दिसंबर को किस समय पर शुरू करें शुभ कार्य, जानिए आज का अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग (11 December 2025): आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और चंद्रमा सिंह में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। गुरुवार होने से गुरु बीज मंत्र का जप, पीले वस्त्र और चने की दाल का दान विशेष फलदायी रहेगा। इसके साथ ही पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी दोपहर तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंचांग से जानते हैं कि आज के दिन का शुभ और अशुभ काल कब है?

आज का पंचांग (11 December 2025): 11 दिसंबर 2025, गुरुवार का दिन, हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 12 दिसंबर सुबह 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा, फिर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लगेगा। योग प्रीति सुबह 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। करण बव दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। आज गुरुवार है – गुरु उपासना और पीपल की पूजा विशेष फलदायी रहेगी।

11 दिसंबर 2025 का पंचांग

11 दिसंबर 2025 का पंचांग

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य आज सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 25 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा 12 दिसंबर रात 12 बजकर 8 मिनट पर उदय होगा और दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर अस्त होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 21 मिनट 21 सेकंड और रात की अवधि 13 घंटे 39 मिनट 18 सेकंड रहेगी। मध्याह्न दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर होगा।

End of Feed