Aaj Ka Panchang : सावन 2026 की शिवरात्रि आज, पंचांग से जानिए आज पूजा-पाठ किस समय करें

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 11 August 2026 : 11 अगस्त दिन मंगलवार को सावन की शिवरात्रि है। आइए पंचांग से जानते हैं कि इस दिन पूजा-पाठ का शुभ मुहूर्त क्या है।

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 11 August 2026 : 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो 12 अगस्त की रात 01:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी। आज सुबह 10:09 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र प्रारंभ होगा। आज सिद्धि योग और कई शुभ-अशुभ योगों का संयोग बन रहा है। खास बात यह है कि आज सावन की शिवरात्रि है। भगवान शिव की पूजा और रात्रि जागरण के लिए आज का दिन विशेष माना जाता है। आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ समय और ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है।

Aaj Ka Panchang  (आज का पंचांग) 11 August 2026   11 अगस्त का पंचांग

11 अगस्त का पंचांग

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:48 बजे और सूर्यास्त शाम 07:04 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 12 अगस्त की सुबह 05:07 बजे होगा, जबकि चन्द्रास्त शाम 06:08 बजे होगा।

End of Feed