Aaj Ka Panchang, 10 October 2022: पंचांग से जानें आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 12:06 PM IST

Aaj Ka Panchang 10 October 2022 in Hindi Today: आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य है।

Aaj Ka Panchang 10 October 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज- आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस समय प्रतिदिन घर के मंदिर में दीपक जलाएं, श्री सूक्त व दुर्गासप्तशती का पाठ व हवन करें। रेवती नक्षत्र है। आज सोमवार का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

10.

Aaj Ka Panchang 10 October 2022: आज का पंचांग

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed