Aaj Ka Panchang, 10 December 2022: पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया आज, जानिए आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 10, 2022, 09:24 AM IST

Aaj Ka Panchang 10 December 2022 in Hindi Today: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। जानिए किस समय रहेगा राहुकाल और क्या रहेंगे दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 10 December 2022 in Hindi Today: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है।संकट निवारण हेतु शनि देव का पावन व्रत है।आद्रा नक्षत्र है। सूर्य वृश्चिक राशि में है। भगवान शिव जी की उपासना करें।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है।

aaj ka panchang

Aaj Ka Panchang 10 December 2022: आज का पंचांग

सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें।इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।आज का व्रत हनुमान जी को प्रसन्न करने का पुनीत अवसर है।

End of Feed