Panchang Today: जानें 1 अक्टूबर 2022 के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:24 PM IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 01 October 2022: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और आज नवरात्रि का छठा दिन है। आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है।

Panchang Today (आज का पंचांग) 01 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। ज्येष्ठा नक्षत्र है। सूर्य कन्या राशि में है। नवरात्र व्रत का छठां दिवस है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र व सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ करें। आज हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें । भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। श्री सूक्त के पाठ करने का यह बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। सूर्योदय में सूर्य को जल व लाल रोली,चावल व पुष्प से जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। इस समय बंगलामुखी उपासना के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। इस समय दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य है।

Panchang 1 october 2022

Panchang Today, Aaj Ka Panchang 1 october 2022

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

End of Feed