Aaj Ka Panchang, 07 December 2022: विजय और गोधुली मुहूर्त का बनेगा विशेष संयोग, जानिए बुधवार का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Dec 7, 2022, 09:20 AM IST

Aj Ka Panchang 07 December 2022 in Hindi Today: बुधवार को विजय मुहूर्त और गोधुली मुहूर्त लगने जा रहा है। आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं या फिर कुछ खरीदारी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। यहां देखें आज का पूरा पंचांग

Aj Ka Panchang 07 December 2022 in Hindi Today: सुजीत जी महाराज-आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है,प्रातःकाल 08बजे के बाद पूर्णिमा लग जायेगी। आज गणेश जी की उपासना करें। शक्ति उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बुधवार को भगवान शिव जी व गणेश जी की पूजा व व्रत की जाती है। आज पूर्णिमा का व्रत रहें व शिव मंदिर में शिव जी का रुद्राभिषेक करें।

Aaj ka Panchang

07 दिसंबर 2022 का पंचांग

आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें।हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में वृक्षारोपण करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है।आज व्रत रखने का महान दिवस है।

End of Feed